Hindi
लो इमिशन ज़ोन
ट्रान्सपोर्ट फ़ॉर लंडन की लो इमिशन ज़ोन (कम उत्सर्जन क्षेत्र) वैबसाईट पर आपका स्वागत है।
• लंडन लो इमिशन ज़ोन (LEZ) 4 फ़रवरी 2008 से शुरू हो जाएगा।
• ग्रेट ब्रिटेन में रजिस्टर्ड और ग्रेट ब्रिटेन से बाहर रजिस्टर्ड, दोनों तरह के वाहनों के ऑपरेटर्स को लो इमिशन ज़ोन के लिए ज़रूरी इमिशन (उत्सर्जन) मानकों को पूरा करने की ज़रूरत होगी।
• लो इमिशन ज़ोन का उद्देश्य है सबसे ज़्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को क्षेत्र में चलाए जाने से हतोत्साहित करके लंडन में हवा की गुणवत्ता में सुधार लाना। प्रभावित होने वाले वाहन हैं डीज़ल इंजन वाले ट्रक, बसें, कोच, बड़ी वैन, मिनी बसें और विशेष तौर पर बनाए गए वाहन जो ट्रकों और वैनों से रूपान्तरित किए गए हैं जैसे कि मोटर कारवाँ और मोटर वाली घोड़ा गाड़ियाँ (होर्स बॉक्सिज़)।
• इस स्कीम को 4 फरवरी 2008 से लेकर जनवरी 2012 तक चरणों में शुरू किया जाएगा। इस समय के दौरान अलग-अलग वाहन प्रभावित होंगे और लागू होने वाले मानक कड़े होते जाएंगे।
• कारों और मोटरसाइकिलों को LEZ में शामिल नहीं किया गया है।
• ग्रेट ब्रिटेन से बाहर रजिस्टर्ड ट्रकों, बसों, कोचेज़, बड़ी वैन, मिनी बसों और दूसरे विशेष रूप से तैयार किए गए वाहनों के सभी ऑपरेटरों को अपने वाहन ट्रान्सपोर्ट फ़ॉर लंडन (TfL) के पास रजिस्टर्ड करवाने होंगे यदि वे उत्सर्जन के ज़रूरी मानक पूरे करते हैं ताकि वे रोज़ाना चार्ज दिए बिना एल. ई. ज़ेड (LEZ) में यात्रा कर सकें।
• वे ऑपरेटर, जिनके वाहन एल. ई. ज़ेड (LEZ) के उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करते हैं और 4 फरवरी 2008 से लो इमिशन ज़ोन में यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें या तो अपने वाहन में सुधार करना होगा या इसे अपग्रेड करना होगा अथवा रोज़ाना चार्ज देना होगा।
• लंडन लो इमिशन ज़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए कृपया दी गई जानकारी पत्रिका पढ़े (PDF 1.30MB)
Transport for London